नाक की कैविटी के अंदर छोटे दर्द रहित नोन-कैंसरयुक्त वृद्धि कभी-कभी आपके नींद के पैटर्न पर असर डाल कर आपको परेशान कर सकती हैं। कभी-कभी जलन पैदा करने वाले पदार्थों (जैसे धूल, धुआँ, ठंड, एलर्जी की गंध) के कारण इन वृद्धियों में सूजन आ सकती है और ये नाक के रास्ते में भी सूजन उत्पन्न कर सकती है, जिससे कभी-कभी नाक के मार्ग और साइनस अवरुद्ध हो सकते हैं।
नेज़ल पॉलिप्स होने का ख़तरा किन व्यक्तियों में अधिक होता है?
नाक के अंदर गांठ (नेज़ल पॉलिप) आमतौर पर जलन या सूजन संबंधी स्थितियों के दीर्घकालिक संपर्क में रहने से विकसित होती है और आमतौर पर 30 या 40 की उम्र के व्यक्तियों को प्रभावित करती है। सामान्यतः ये नाक के दोनों तरफ हो सकती हैं। सिर्फ एक तरफ़ विकसित होने वाले नेज़ल पॉलिप को तुरंत चिकित्सीय ध्यान की आवश्यकता होती है क्योंकि यह कैंसर हो सकती है।
इसके कारण हो सकते हैं:
नेज़ल पॉलिप्स के लक्षण क्या होते हैं?
सामान्यतः छोटे पॉलीप अनदेखे रह जाते हैं क्योंकि आमतौर पर उनके कोई लक्षण नहीं होते हैं। लेकिन जैसे-जैसे वे बड़े होते हैं, वे कई जटिलताओं का कारण बन सकते हैं, जिनमें शामिल हैं:
डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए?
अगर आपके लक्षण आपको अधिक परेशानी पहुँचा रहे हैं या आपके दैनिक क्रियाकलापों पर असर डाल रहे हैं तो आप अपने डॉक्टर से उपयुक्त सलाह ले कर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त सकते हैं। इसके अलावा, अगर सूजन के लक्षण दस दिन से अधिक समय तक बने रहते हैं, तब भी आपको विशेषज्ञ से परामर्श करना चाहिए। आपको तुरंत चिकित्सीय सहायता प्राप्त करनी चाहिए अगर आपको निम्न में से कोई गंभीर लक्षण महसूस हो रहें हों:
नेज़ल पॉलिप्स की जटिलताएँ:
नाक में उपस्थित ये पॉलीप सूजन के कारण सामान्य हवा के प्रवाह और तरल पदार्थों के निकास को अवरुद्ध कर सकते हैं, जिससे कई प्रकार की समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं, जिनमें शामिल हैं;
नेज़ल पॉलिप्स का निदान कैसे किया जाता है?
पॉलीप का निदान करने के लिए आपके डॉक्टर आपके स्वास्थ्य इतिहास और एलर्जी, दमा आदि के बारे में पूछ सकते हैं। इसके बाद, वे एक छोटे सूक्ष्म, लचीली ट्यूब, जिसमें एक छोटा सा कैमरा जुड़ा होता है (जिसे नेज़ल एंडोस्कोप कहते हैं), की सहायता से आपके नाक के अंदर की स्थिति को बारीकी से देखते हैं। कभी-कभी, डॉक्टर नाक की कैविटी और साइनस का सीटी स्कैन करवाने की सलाह भी देते हैं।
नेज़ल पॉलिप्स का उपचार कैसे किया जाता है?
पॉलीप की स्थिति और उपचार की आवश्यकता के आधार पर, आपका डॉक्टर कुछ मामलों में निम्नलिखित सुझाव दे सकता है:
घर पर नेज़ल पॉलिप्स को कैसे मैनेज करें?
मैनेज करने का सबसे अच्छा तरीका है बचाव करना, जिसमें शामिल हैं:
अन्य बचाव उपाय में निम्नलिखित मुख्य हैं:
This blog is a Hindi version of an English-written Blog - Nasal Polyps: Symptoms, Causes, and Home Remedies
Related articles
Prev कोलेंजियोकार्सि...
Next जब आपको गुर्दे (kidney...