हार्ट सर्जरी के बाद रिकवरी – आपको इससे संबंधित क्या जानकारी होनी चाहिए।
- 25 Oct 2023
- #medanta
- #हार्ट सर्जरी
हृदय सर्जरी के बाद ठीक होने का समय मरीजों के बीच अलग-अलग हो सकता है और अक्सर यह इस बात पर निर्भर करता है कि सर्जरी के बाद देखभाल के निर्देशों का आप कितनी अच्छी तरह से पालन करते हैं। हृदय सर्जरी के बाद आप संभवतः पहले कुछ दिन आईसीयू में बिताएंगे, इस समय डॉक्टर आपकी प्रगति की अधिक सावधानी से निगरानी कर सकते हैं।
रिकवरी का पहला चरण आम तौर पर 6 से 8 सप्ताह के बीच होता है और आपका डॉक्टर अप्रिय दुष्प्रभावों से बचने के लिए इस अवधि के दौरान आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह देगा।
नीचे कुछ महत्वपूर्ण कार्य बताए गए हैं जो कार्डियक सर्जरी के बाद आपको शीघ्र स्वस्थ होने में मदद कर सकते हैं:
अपने चीरे के स्थल को साफ और सूखा रखें, और यह सुनिश्चित करें कि आप इसे छूने से पहले और बाद में अपने हाथ अच्छे से धोयें। यदि आपका चीरा ठीक हो रहा है, तो आप कुछ दिनों के बाद पूर्ण स्नान लेने में सक्षम हो सकते हैं। आपके कुल शॉवर का समय 10 मिनट से अधिक नहीं होना चाहिए और नहाने के लिए आपको गरम पानी का उपयोग करना चाहिए। इसके साथ-साथ यह भी सुनिश्चित करें कि पानी आपके चीरे की जगह पर सीधे न गिरे। यदि आपको नीचे बताए गए संकेतों में से कोई भी दिखाई देता है, तो अपने डॉक्टर से तुरंत परामर्श करना चाहिए:
दर्द निवारण तेज रिकवरी और रक्त के थक्के बनने और न्यूमोनिया जैसे दुष्परिणामों के विकास के जोखिम को कम करने के लिए महत्वपूर्ण होती है। आपके डॉक्टर आपको गले, मांसपेशियों और इंसीजन स्थल से संबंधित दर्द के नियंत्रण के लिए आवश्यक दवा लिख कर देंगे। अपने चिकित्सीय संबंधित विशिष्ट निर्देशों का पालन करने में विशेष ध्यान दें। उदाहरण के लिए, आपको शायद सोने से पहले या किसी भी प्रकार की व्यायाम से पहले दवाएँ लेने की ज़रूरत हो सकती हैं, और यह महत्वपूर्ण है कि आप इस नियम का दैनिक पालन करें।
हृदय सर्जरी के बाद संभवतः आपको नींद संबंधी कुछ समस्याएँ हो सकती हैं। इसका कारण चिंता या डिप्रेशन हो सकता है, जो एक बड़ी चिकित्सा प्रक्रिया के बाद सामान्य अनुभव होते हैं। यदि आप भावनात्मक रूप से अस्थिर महसूस करते हैं, तो एक पेशेवर परामर्शदाता या मानसिक विशेषज्ञ से परामर्श करना सबसे अच्छा होता है।
अपने सर्जरी के बाद पूरी नींद और विश्राम सुनिश्चित करें क्योंकि दोनों आपके ठीक होने की प्रक्रिया के लिए आवश्यक होते हैं। जिसके लिये इन साधारण कदमों का पालन करें:
अपनी सर्जरी के दो महीनों के दौरान, आपको धीरे-धीरे घर के अंदर अपनी शारीरिक गतिविधि बढ़ानी चाहिए। आप छोटी सैर से शुरुआत कर सकते हैं जिसमें आपको थकान न हो। डॉक्टर आपको कुछ सामान्य दिशानिर्देश की सलाह दे सकते हैं, जिनमें शामिल हैं:
सर्जरी के बाद होने वाले अवसाद या चिंता की भावनाओं से उभरने के लिए, आपको डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। आपको तेजी से सामान्य होने में मदद करने के लिए नीचे कुछ उपाय सुझाए गए हैं:
संतुलित, पौष्टिक आहार ह्रदय सर्जरी के बाद रिकवरी को तेज करेगा। आपका डॉक्टर आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए के बारे में विस्तृत दिशानिर्देश देगा। सर्जरी के बाद, आप कम अंतराल पर थोड़ा-थोड़ा भोजन करके छोटी भूख से निपट सकते हैं। यदि आपकी भूख रिकवरी समय के पहले महीने के भीतर वापस नहीं आती है, तो आपको अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
हृदय सर्जरी से रिकवरी एक क्रमिक प्रक्रिया होती है। पूरी तरह से ठीक होने में दो महीने तक का समय लग सकता है और सर्जरी के सभी लाभों का अनुभव होने में लगभग छह महीने तक लग सकते हैं।
This blog is a Hindi version of an English-written Blog - Heart Surgery Recovery – What You Need To Know
Related articles
Prev दिल का दौरा या हार...
Next हिचकी के बारे में ...