Facebook Twitter instagram Youtube
सनट-snot-य-नक-बहन-क-करण-|

स्नॉट (Snot) या नाक बहने के कारण

आमतौर पर हम नाक से डिस्चार्ज को म्यूकस या स्नोट कहते हैं, जो की व्यक्ति को होने वाली सर्दी के लक्षणों में से एक है। बहती नाक बीमारी में बहुत परेशान करती है। परंतु, क्या आप जानते हैं कि आपके द्वारा निकाले गए नाक से आपके शरीर के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी मालूम होती है?

म्यूकस आपके शरीर के लिए बहुत जरूरी है, हालाँकि जब यह नाक से निकलता है तो अजीब महसूस होता है। नाक के म्यूकस का मुख्य कार्य आपकी नाक, साइनस, मुंह, श्वसन, और गैस्ट्रिक ट्रैक्ट की सतहों पर परत बनाना और उनकी रक्षा करना है। म्यूकस इन ऊतकों को नम रखता है, किसी भी अवांछित बैक्टीरिया और धूल के कणों के खिलाफ एक सुरक्षात्मक परत के रूप में काम करता है। इसके साथ-साथ यह हमला करने वाले वायरस और बैक्टीरिया के खिलाफ आपके शरीर की रक्षा का पहला सुरक्षा चक्र के रूप में भी कार्य करता है। क्या आपको यह पता है कि मानव शरीर एक दिन में 1.5 लीटर म्यूकस का उत्पादन कर सकता है। आप इसे तभी नोटिस करते हैं जब यह गाढ़ा हो जाता है या बहने लगता है। जो की इस बात पर निर्भर करता है कि म्यूकस किसी विशेष, कथित खतरे के विरुद्ध कैसे प्रतिक्रिया कर रहा है।

जब इसकी बनावट या तरलता में परिवर्तन आता है तब आपको अपने म्यूकस का रंग भी परिवर्तित दिखता है। यह आपके स्वास्थ्य की स्थिति के आधार पर कई रंगों और तरलता में महसूस हो सकता है।

आइए विभिन्न म्यूकस और इससे आपके स्वास्थ्य पर असर के बारे में जानकारी लेते हैं।

रंगहीन म्यूकस - रंगहीन म्यूकस आपकी स्वस्थ प्रणाली का एक सामान्य सूचक है। यह म्यूकस दैनिक आधार पर बनता है जो की एंटीबॉडी, प्रोटीन, और आवश्यक लवणों से भरपूर पानी से बना होता है। आपका शरीर सूजन, राइनाइटिस, पराग या जानवरों के फर से एलर्जी की प्रतिक्रिया के रूप में भी रंगहीन म्यूकस बना सकता है। महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान हार्मोनल उतार-चढ़ाव (नॉन एलर्जिक राइनाइटिस) के कारण भी रंगहीन म्यूकस बन सकता है।

सफ़ेद रंग का म्यूकस - जब व्यक्ति को सफ़ेद रंग का म्यूकस बनता है तो वह होने वाली सर्दी का संकेत होता हैं। जब आपका शरीर आने वाले संक्रमण से लड़ने के लिए सफेद रक्त कोशिकाओं की अतिरिक्त मात्रा बनाना शुरू कर देता है तो आपका पहले का रंगहीन म्यूकस सफेद होने लगता है। डीहाइड्रेशन की अवस्था में भी म्यूकस गाढ़ा होना शुरू हो सकता है। यह (सफेद और बादलदार) म्यूकस साइनस में जमाव के साथ मिलकर गर्भकालीन संक्रमण का भी संकेत देते है।

पीले रंग का म्यूकस - पीले रंग का म्यूकस एडवांस्ड संक्रमण का संकेत होता है। आपका शरीर किसी भी संक्रमण से लड़ने के लिए सफेद रक्त कोशिकाओं की ज़्यादा मात्रा बनाता है। जब ये सफेद रक्त कोशिकाएं आपके म्यूकस में निकलती है तो आपका म्यूकस पीला हो सकता है, क्योंकि वे संक्रमण को हटाने की कोशिश करते हैं।

हरे रंग का म्यूकस - हरा रंग संक्रमण (infection) के खिलाफ आपके शरीर की लड़ाई के अंतिम चरण को दर्शाता है। म्यूकस मृत श्वेत रक्त कोशिकाएं (WBCs) और अन्य अपशिष्ट (वेस्ट ) उत्पादों के जमा होने के कारण हरा और गाढ़ा हो जाता हैं।

लाल रंग का म्यूकस - म्यूकस में खून की उपस्थिति से उसका रंग लाल या भूरा हो सकता हैं। इसका मुख्य कारण नकसीर हैं और नाक की म्यूकोसा को नम रखकर इसे रोका जा सकता है। वायरल संक्रमण होने पर अपनी नाक को धीरे से साफ करके नकसीर होने की संभावना को कम किया जा सकता हैं। स्टीम इनहेलेशन या ह्यूमिडिफायर का उपयोग करके आप अपने नाक की म्यूकोसा को नम रख सकते हैं।

काले रंग का म्यूकस - हालाँकि काले रंग का म्यूकस आना एक काफी असामान्य घटना हैं फिर भी काले रंग का म्यूकस धूम्रपान करने वालों में आ सकता है और साथ ही फंगल संक्रमण का भी गंभीर संकेत हो सकता है। काले रंग का म्यूकस सामान्यत कम इम्युनिटी और साइनस के इन्फेक्शन, जैसे फलमिनेंट साइनोसाइटिस, क्रोनिक इंडोलेंट साइनोसाइटिस, एलर्जिक फंगल साइनोसाइटिस और माइसेटोमा फंगल साइनोसाइटिस में भी दिखता है। जो लोग धूम्रपान के साथ अवैध दवाओं का सेवन करते हैं, उनमें भी म्यूकस में काले धब्बे हो सकते हैं।

आपका म्यूकस आने वाले वायरल या जीवाणु संक्रमण के चेतावनी संकेत के रूप में काम कर सकता है, लेकिन यह हमेशा आपके संक्रमण का सटीक संकेतक नहीं हो सकता है। यदि आपको 7 दिनों से अधिक समय तक पीले म्यूकस के साथ बुखार जैसे लक्षण रहते हैं तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श करें क्योंकि यह एक गंभीर संक्रमण का संकेत हो सकता है।

 

This blog is a Hindi version of an English-written blog - Snot: Know More About Nasal Discharge

 
Medanta Medical Team
Back to top