दस्त या डायरिया क्या है? इसके कारण, लक्षण और उपचार के बारे में जानिए
- 30 May 2023
- #दस्त
- #मेदांता अस्पताल
- #मेदांता ब्लॉग
अधिकांश व्यक्ति साल में कभी ना कभी दस्त का अनुभव करते हैं। आमतौर पर, डायरिया ज़्यादा दिनों तक नहीं रहता है और कुछ दिनों में ठीक हो जाता है। हालाँकि, अगर यह अधिक समय तक बना रहता है, तो इस पर ध्यान देना आवश्यक हो जाता है।
जब आपको दस्त होते हैं, तो दिन में कई बार शौचालय जाने की आवश्यकता महसूस करना आम बात होती है। इसके साथ-साथ, कई बार आपको उल्टी जैसा महसूस भी हो सकता है, पेट फूला हुआ महसूस हो सकता है या पेट में ऐंठन हो सकती है।
आमतौर पर दस्त माइल्ड होते हैं, लेकिन इसके कारणों और गंभीरता के आधार पर, इसमें खतरनाक जटिलताएँ उत्पन्न हो सकती हैं, खासकर उन बच्चों में जिनके शरीर में डायरिया के कारण तरल पदार्थ का बड़ा हिस्सा ख़त्म हो जाता है। दस्त से सबसे मुख्य खतरे आपके मल में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स के नुकसान से उत्पन्न होते हैं। इलेक्ट्रोलाइट्स आपके शरीर में पानी के स्तर को सामान्य बनाए रखने में मदद करते हैं। जब आपके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी होती है, तो आपका शरीर न केवल उस पानी को खो देता है जो इलेक्ट्रोलाइट्स की वजह से उपस्थित है बल्कि जब तक आप इलेक्ट्रोलाइट्स के स्तर को पुनः सही नहीं करते हैं तब तक आप चाह कर भी अधिक पानी स्टोर नहीं कर सकते हैं। इसके फलस्वरूप होने वाले पानी की कमी कई खतरनाक जटिलताओं का कारण बनता है जैसे:
कई कारक दस्त का कारण बनते हैं, जो आपके पाचन और खाद्य पदार्थों के अवशोषण के तरीक़ों को प्रभावित करता है। यदि आप अपने पाचन तंत्र में अधिक इलेक्ट्रोलाइट्स या अनवशोषित शर्करा बनाए रखते हैं, तो आपका मल अधिक पानी बनाए रखेगा। कई कारकों के कारण ऐसे परिवर्तन दिखायी दे सकते हैं, जिनमें से मुख्य निम्न है:
यदि आप एक वयस्क हैं, तो डायरिया एक बच्चे की तुलना में कम दिक़्क़त करते हैं। हालाँकि, आपको डॉक्टर के पास तब जाना चाहिए जब:
बच्चों में, विशेषकर कम वजन वाले बच्चों में (जिनका शारीरिक तरल पदार्थ कम होता है) में दस्त का प्रभाव बहुत जल्दी हो सकता है। इसलिए, बच्चों में इसके चेतावनी संकेतों पर अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए। अपने डॉक्टर के पास तुरंत जाएँ यदि:
वयस्कों में, निर्जलीकरण के सामान्य लक्षण निम्न हैं:
नवजात या छोटे शिशु जो बात नहीं कर पाते हैं, निम्नलिखित संकेत आपको डीहाइड्रेशन के लक्षण पता लगाने में सहायता करते हैं:
यदि आपको गंभीर दस्त है, तो आपका डॉक्टर कई परीक्षण करवाने की सलाह देगा जिसमें मल नमूना परीक्षण, मूत्र परीक्षण या रक्त परीक्षण शामिल होते हैं। अगर स्थिति गंभीर होती है तो डॉक्टर एंडोस्कोपिक परीक्षण की सलाह देते हैं। आपका डॉक्टर उम्र और कारणों के आधार पर सही उपचार विधि द्वारा आपके लक्षणों को ठीक करने में मदद करते हैं। निम्नलिखित विधियों में से एक या अधिक का उपयोग किया जा सकता है:
अगर आपके बच्चे को डायरिया है तो डीहाइड्रेशन के संकेतों पर ध्यान देना चाहिए और लक्षण दिखते ही डॉक्टर से तुरंत परामर्श करना चाहिए। यह भी ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि वयस्कों को दी जाने वाली कुछ ओवर-द-काउंटर दवाएँ बच्चों में अच्छी तरह से काम नहीं कर सकती हैं, बल्कि वास्तव में हानिकारक हो सकती हैं। बच्चों को उसकी उम्र के आधार पर स्तन के दूध, फार्मूला फूड या इलेक्ट्रोलाइट पेय से हाइड्रेटेड रखना आवश्यक होता है।
कुछ उपयोगी घरेलू उपाय निम्नलिखित हैं:
यदि एक एंटीबायोटिक या अन्य दवा लेने के बाद भी आपके दस्त सही नहीं हो रहे हैं, तो दवा को बीच में बंद करने से पहले अपने चिकित्सक से ज़रूर संपर्क करें।
Related articles
Prev अगर आपका डॉक्टर अ...
Next गुर्दे (kidney) की पथर...