Facebook Twitter instagram Youtube
कार्डियक-सर्जरी-के-बाद-व्यायाम

कार्डियक सर्जरी के बाद व्यायाम

प्रत्येक मनुष्य की हृदय की सर्जरी के बाद रिकवरी भिन्न-भिन्न प्रकार से होती है। इन भिन्नताओं के बावजूद कुछ चीज़ें रिकवरी समय में समान होती हैं। आमतौर पर व्यक्ति दो से चार हफ़्तों में बेहतर महसूस करने लगते हैं तथा तीन महीने में अपनी सामान्य दिनचर्या में लौट जाते हैं। इस दौरान हमें कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण हैं रोज़ाना सही समय पर दवाई लेना, डॉक्टर के द्वारा सुझाई फिजियोथेरेपी करना, जीवनशैली परिवर्तन और ख़ान-पान पर नियंत्रण रखना। इस ब्लॉग के द्वारा हम आपकी दिनचर्या में व्यायाम के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे जिससे आपको तेज रिकवरी में मदद मिलेगी।

 आपकी रिकवरी में व्यायाम की भूमिका

व्यायाम आपकी रिकवरी में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और आपकी जीवन गुणवत्ता को बढ़ाने में मदद करता है। कुछ आसान घरेलू व्यायाम आपकी रिकवरी को तेज़ करने में मदद कर सकते हैं। व्यायाम करने से पहले निम्नलिखित कुछ मुख्य बिंदुओं का ध्यान रखना आवश्यक है:

  • सभी व्यायाम को अस्पताल से छुट्टी के अगले दिन से शुरू किया जाना चाहिए।
  • डिस्चार्ज के बाद पहले तीन महीनों तक इन व्यायामों को करें।
  • व्यायाम को भोजन के एक घंटे पहले या बाद में करें।
  • गहरी सांस व्यायाम (डीप ब्रीथिंग एक्सरसाइजेज) को 5 - 10 बार करें।
  • प्रत्येक व्यायाम के बाद 2 - 3 मिनट का आराम करें।

खड़े होकर किये जाने वाले व्यायाम 

भुजाओं का व्यायाम 

  • हाथ सीधे करके खड़े रहें और उंगलियाँ को दीवार से छुएँ। फिर अपने हाथ को उपर और नीचे उठाएं, कोहनी को सीधा रखें। इस प्रक्रिया को कम से कम दस बार दोहराएं।
  • समान स्थिति में अपने हाथों को सिर के पीछे रखें और कोहनियों को आगे और पीछे ले जाएं। इस प्रकिया को 10 बार दोहराएं।
  • आपके हाथों को एकदम सीधे इस प्रकार रखें की आपकी हथेलियां बहार की तरफ हो और हाथ को कोहनी से मोड़ कर कंधे तक ले जाएं। इस व्यायाम को 10 बार दोहराएं।
  • अपना दाहिना हाथ जितना ऊपर हो सके, उतना ऊपर उठाएं। फिर बाएं हाथ से यह प्रक्रिया दोहराएं। 


बैठे हुए व्यायाम 

  • अपने हाथ (जिस हाथ में रेडियल धमनी प्रत्यारोपित की है) में एक मुलायम व्यायाम गेंद लें। उसके चारों को अपने हाथ को खोलें और बंद करें। 10 बार व्यायाम को दोहराएं।
  • बैठे हुए ही अपने सिर को ज़रा बाएं, फिर दाएं की और मोड़ें । इसे 10 बार दोहराएं।
  • फिर चेहरे को सीधा करके बैठें, पहले अपने कान को अपने दाहिने कंधे की ओर झुकाएं, फिर अपने कान को बाएं कंधे की ओर झुकाएं। इसे 10 बार दोहराएं।
  • फिर इसी स्थिति में कंधे को आरामपूर्वक रखें। कंधे को अपने कान की ओर उठाएं और सामान्य स्थिति में वापस लाएं। दोनों तरफ़ इस व्यायाम को 10 बार दोहराएं।


लेट कर करने वाले व्यायाम

  • सीधा लेटें और पैर के पिंडली की मांसपेशियों के नीचे तकिया रखें (यदि वेन ग्राफ्ट पैरों से लिया गया है)। अपनी टांगों को ऊपर लेकर घुटने से मोड़ें और फिर फिर से सीधा करें। इस व्यायाम को 10 बार दोहराएं।
  • समान स्थिति में (टकने के नीचे 1 या 2 तकियें रखें ) अपना पैर ऊपर की दिशा में उठाएं और फिर नीचे ले जाएं। इसे एंकल-टो पम्प्स भी कहा जाता है। इसे 15 से 20 बार दोहराएं।


पैदल चलना

सर्जरी के दूसरे दिन चलना शुरू किया जाना चाहिए। शुरुआत में नर्स या किसी सहायक की मदद से चलना शुरू करें और फिर धीरे-धीरे खुद कोशिश करें। एक बार थकान या बेचैनी महसूस होनी शुरू होने लगे, तो मरीज को आराम करना चाहिए और फिर से शुरू करना चाहिए। उद्देश्य दूरी बढ़ाना और इसे हर दिन इसे 30 - 40 मिनट तक ले जाना होना चाहिए (सप्ताह में कम से कम 5 दिन)।

3 महीने के बाद डीप ब्रीथिंग व्यायाम के अलावा बाकी व्यायाम बिना बीच में आराम किए जारी रखने चाहिए।

कार्डियक सर्जरी के बाद के रोगी के लिए फिजियोथेरेपी निर्देश


सामान्य निर्देश - पहले तीन महीने के लिए

  • घर पर सक्रिय दिनचर्या का पालन करें।
  • व्यक्तिगत साफ सफाई का ध्यान रखें।
  • सीने का बेल्ट (कोरसेट) सुबह से लेकर देर शाम (8 - 10 घंटे) 6 - 8 सप्ताहों तक पहनें। यह सीने की हड्डी को जोड़ने में मदद करेगा।
  • 3 किलो से अधिक वजन न उठाएं।
  • पेट के बल नहीं झुकें, किसी भी वस्तु को उठाने के लिए घुटनों से नीचे मुड़ें।
  • गाड़ी चलाने या लम्बी यात्रा करने से बचें।
  • कम ऊंचाई वाले स्टूल या कुर्सी पर बैठने से बचें।
  • केवल पश्चिमी शौचालय की सीट का उपयोग करें।
  • मुश्किल योग आसन का प्रयास न करें।
  • पैरों में सूजन से बचने के लिए 6 - 8 सप्ताह तक स्टॉकिंग्स (एक विशेष प्रकार के मोज़े) का सुबह से शाम तक प्रयोग करें।
  • अगर वेन का ग्राफ्ट पैरों से लिया गया है तो आलथी-पालथी मारकर या पैर एक दूसरे के ऊपर करके न बैठें।
  • ऊँची कुर्सियों पर बैठते समय पैरों को हवा में न लटकाएं।
  • हमेशा पैरों के नीचे आरामदायक फुट रेस्ट (पैरों को आराम देने के लिए) रखें, इससे आप सूजन से बचें रहेंगे।
  • जब बहुत ज़्यादा आवश्यकता हो तभी सीढ़ी चढ़ें, और एक समय में सिर्फ 10 - 15 सीढ़ियाँ ही चढ़ें वह भी किसी सहायक की उपस्थिति में।
  • एक दिन में बार-बार सीढ़ी न चढ़ें। एक बार में 5 सीढ़ियां चढ़ें और फिर आराम करें, और फिर धीरे-धीरे आगे बढ़ें।
  • कुर्सी या बिस्तर से उठते समय किसी सहारे का उपयोग करें।

This blog is a Hindi version of an English-written Blog - Exercise Regime after Cardiac Surgery

dr-amit-chandra
Dr. Amit Chandra
Cardiac Care
Meet The Doctor
Back to top