मुँह के कैंसर के सबसे आम प्रकारों में से एक होंठों का कैंसर है। होंठों का कैंसर, होंठों की कोशिकाओं की असामान्य विकास है जो होंठों पर ट्यूमर और घाव बनाते हैं। अधिकांश ओरल कैंसर (होंठ के कैंसर सहित) का मुख्य कारण तम्बाकू और शराब का सेवन होता है। कैंसर के अन्य कारणों में धूप का दुष्प्रभाव और टैनिंग शामिल हो सकते हैं। होंठों का कैंसर मुख्यतः स्क्वैमस कोशिकाओं में शुरू होता है, ये पतली और सपाट कोशिकाएँ होंठों और मुँह की परत बनाती हैं। अगर लिप्स कैंसर का पता शुरूआती स्टेज में चल जाए तो इसका इलाज आसान और सफल होता है। पुरुषों में इस प्रकार के कैंसर का जोखिम अधिक होता है। कुछ व्यवहार और जीवन शैली विकल्प होंठ के कैंसर के जोखिम को बढ़ाते हैं।
आमतौर पर एक दंत चिकित्सक पहला व्यक्ति होता है जिसे होंठ के कैंसर के बारे में पता चलता है। इसका तुरंत उपचार करना आवश्यक होता है, वरना यह मुँह, जीभ, और शरीर के अन्य अंगों में फैल सकता है। जितनी जल्दी कैंसर का निदान और उपचार किया जाता है, उसे जड़ से हटाना उतना ही आसान होता है। होंठ कैंसर इलाज अत्यधिक सफल होता है क्योंकि होंठों पर उपस्थित घाव या अतिवृद्धि की उच्च दृश्यता के परिणामस्वरूप इसका पता शुरुआती चरण में ही चल जाता है।
होंठों के कैंसर के कुछ मुख्य लक्षण और संकेत निम्न हैं:
बहुत सारे कारक होंठों के कैंसर की वजह बनते हैं, जिसमें से कुछ निम्न हैं:
कुछ प्रमुख जोखिम कारक निम्नलिखित हैं:
होंठ के कैंसर की वृद्धि की रोकथाम के लिए निम्न स्टेप सहायक होते हैं:
Related articles
Prev हृदय रोग होने पर व...
Next हृदय चक्र (cardiac cycle) क...