Facebook Twitter instagram Youtube
स्त्री रोग: मासिक धर्म में देरी के सात कारण

स्त्री रोग: मासिक धर्म में देरी के सात कारण

क्या आपको पीरियड्स देर से रहे हैं? क्या आप इसके कारण को लेकर चिंतित है? इस समस्या को लेकर आपको यह पता होना चाहिए कि गर्भावस्था, देर से या मिस्ड पीरियड्स का एक सामान्य कारण होता है, परंतु आपके पीरियड्स सामान्य से देर आने का यह एकमात्र कारण नहीं होता है। 

 

कई समस्याएँ जैसे हार्मोनल असंतुलन से लेकर गंभीर चिकित्सा समस्याएँ आपके मासिक धर्म चक्र को प्रभावित कर सकती हैं। नीचे आपके पीरियड मिस या देरी से आने के 8 आम कारण बताए गए हैं:

 

तनाव - क्या आपको हाल ही में असाधारण तनाव महसूस हो रहा है? कई तनावपूर्ण घटनाएँ जैसे काम से संबंधित मुद्दे या घर पर उपस्थित समस्याएँ आपके मस्तिष्क को आपके हार्मोन रेगुलेटर (हाइपोथैलेमस) को GnRH नामक हार्मोन के उत्पादन को कम करने के लिए संकेत भेजती है। यह हॉर्मोन औरतों के शरीर में मासिक धर्म को रोकने के लिए जिम्मेदार होता है। इसीलिए अपने तनाव स्रोतों को पहचानना सीखें और इसे कम करने के तरीक़े जैसे माइंडफुल साँस लेने की प्रक्रिया का अभ्यास करें जिससे आपका मासिक धर्म चक्र वापिस सामान्य हो सके।

 

थायरॉइड असंतुलन की जाँच करवायें - थायरॉयड ग्रंथि आपके शरीर की विभिन्न मेटाबॉलिक गतिविधियों को नियंत्रित करती है। काफ़ी महिलाएँ कम सक्रिय (हाइपोथायरायडिज्म) या अति सक्रिय (हाइपरथायरायडिज्म) थायरॉयड ग्रंथि के कारण होने वाले हार्मोनल असंतुलन से ग्रसित होती हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए अपने थायरॉइड हॉर्मोन का परीक्षण करवाएँ कि आपको दोनों में से कोई भी स्थिति उपस्थित तो नहीं है जो आपके देर से मासिक धर्म का कारण बनते हैं। 

 

पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोमपॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) एक हार्मोनल विकार होता है, जो देरी या असामान्य मासिक धर्म चक्र का कारण बनता है। पीसीओएस ग्रसित महिलाओं में पुरुष हार्मोन एण्ड्रोजन का अधिक उत्पादन होता है, जिससे उनके अंडाशय में सिस्ट का निर्माण हो सकता है। ये सिस्ट ओव्यूलेशन में हस्तक्षेप कर सकती हैं।

 

जन्म नियंत्रक संसाधन आपके चक्र को प्रभावित कर सकते हैं  - क्या आप जन्म नियंत्रक दवाइयाँ बंद या शुरू कर रहे हैं? कोई भी घटना आपके मासिक धर्म चक्र में बदलाव को ट्रिगर कर सकती है। बर्थ कंट्रोल पिल एस्ट्रोजेन और प्रोजेस्टिन हार्मोन का उपयोग करके आपके अंडाशय को अंडे जारी करने से रोक सकती है। कुछ महिलाएँ इन पिल के प्रति बेहद संवेदनशील होती हैं और बर्थ कंट्रोल पिल का उपयोग करने के कई महीनों बाद तक उनके मासिक धर्म में गड़बड़ी (या तो हल्की या भारी रक्तस्राव) हो सकती है। 

 

वजन में बदलाव  - महिलाओं में पीरियड्स मिस होने का एक आम कारण खान-पान संबंधी विकार होते हैं। जिन महिलाओं में एनोरेक्सिया बुलीमिया जैसे खाने के विकार होते हैं, उनके मासिक धर्म में देरी होना एक आम समस्या होती है। व्यायाम और संतुलित आहार द्वारा आप अपने वजन को नियंत्रित करने के साथ-साथ ऐसे मामलों में ओव्यूलेशन फिर से सामान्य करने में मदद मिलती है। 

 

तीव्र (acute)  या क्रॉनिक बीमारियाँ  - क्या आपको मधुमेह है? या आप फ्लू या सर्दी से ठीक हो रहे हैं? उपरोक्त कम या लंबी अवधि की बीमारियाँ आपके रक्त शर्करा और हार्मोन के स्तर को प्रभावित कर सकती हैं और इसके फलस्वरूप आपके मासिक धर्म में परिवर्तन ला सकती हैं। जैसे ही ये स्थितियाँ स्थिर होंगी, आपके पीरियड्स नियमित प्रवाह से फिर से शुरू हो जाएंगे।   

 

जल्दी रजोनिवृत्ति (early menopause) के कारण - कुछ महिलाओं में 40 वर्ष की आयु से पहले जल्दी रजोनिवृत्ति (रजोनिवृत्ति की मानक आयु 45 से 55 वर्ष के बीच है) सकती है। इसे प्रारंभिक पेरी-मेनोपॉज़ भी कहते हैं और इससे साथ ही ओव्यूलेशन प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। 

 

पीरियड्स मिस करना एक तनावपूर्ण घटना हो सकती है। इसीलिए ऐसी स्थितियों में शांत रहना महत्वपूर्ण है अपनी समस्याओं के मूल कारण का पता लगाने के लिए किसी विश्वसनीय स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श करें।                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                

Medanta Medical Team
Back to top