किसी भी बड़े बड़ी बीमारी की तरह, पार्किंसन रोग की पहचान प्रारंभिक चरण में ही करना महत्वपूर्ण होता है ताकि इस बीमारी के प्रभाव को कम किया जा सके और प्रभावित व्यक्ति की जीवन की गुणवत्ता में सुधार किया जा सके।
पार्किंसन रोग के बारे में आमतौर पर हमें उस समय पता चलता है जब हम इसके आसानी से पहचाने जाने वाले मोटर लक्षणों में से किसी एक या सभी को देखते हैं, जिसमें से मुख्य आराम करते समय किसी व्यक्ति के हाथ लगातार कांपना, पूरे शरीर में ऐंठन, धीमापन, चलने में कठिनाई होना, झुकी हुई मुद्रा, और चेहरे पर एक्सप्रेशन में कमी शामिल हैं। हालांकि, हम इन सभी संकेतों के प्रकट होने से पहले भी कुछ प्रारंभिक संकेतों द्वारा इस स्थिति की पहचान कर सकते हैं, जैसे कि बिना कारण अनिद्रा, सूंघने में कठिनाई, नए अवसाद, और कब्ज़। स्थिति का जल्दी पता लगने से यह न केवल उपचार की संभावना को सुधारता है, बल्कि प्रभावित व्यक्ति को बेहतर जीने का अवसर भी प्रदान करता है।
क्या आप को पता हैं? यह सचमुच आश्चर्यजनक है कि चिकित्सा विज्ञान ने पार्किंसन रोग, जिसके सटीक कारण का पता नहीं है, के लिए इतने सारे संभावित उपचार ढूंढ़ निकाले हैं। आनुवंशिकता पार्किंसन रोग के सभी मामलों का लगभग 10-15% का कारण होती है। बाकी 85-90% मामले अचानक उत्पन्न हुए माने जाते हैं।
समय के साथ इस बीमारी की गंभीरता में वृद्धि या प्रगतिशील प्रकृति ने चिकित्सा विज्ञान के लिए इसका अंतिम उपचार का निर्माण करने में बाधाएँ डाल दी हैं।
वर्तमान में जो दवा दी जाती है वह व्यक्ति के शारीरिक कार्यात्मक और संज्ञानात्मक (cognitive) हानि के स्तर और एंटीपार्किंसन दवाओं को सहन करने की क्षमता पर निर्भर करती है।
स्थिति के प्रारंभिक कुछ वर्षों में, दवाओं से बहुत से मरीजों के लक्षणों को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। लेकिन कुछ मामलों में जो अधिक प्रगतिशील हो गये हैं, उनमें विशिष्ट और सटीक सर्जिकल उपचार से बेहतर परिणाम मिलते हैं, जिनमें में से कुछ निम्नलिखित हैं:
हाल ही में पश्चिम बंगाल के एक 60 वर्षीय बैंकर ने इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंस में की गई स्टिमुलेशन सर्जरी की बदौलत वर्षों के बाद पहली बार अपने सपने की छुट्टी का आनंद लेने में सक्षम हुआ।
पार्किंसन मरीज की सर्जरी में इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक ही डीप ब्रेन स्टिमुलेशन का भविष्य है, जिसके द्वारा हम विशेष मस्तिष्क क्षेत्रों को उत्तेजित करने के बजाय संपूर्ण मस्तिष्क परिपथों को संशोधित कर सकते हैं। इसके अलावा, इस प्रक्रिया द्वारा प्रत्येक व्यक्ति की आवश्यकता के अनुसार हम विद्युतीय इम्पल्स को समायोजित कर सकते हैं और इससे कोई या बहुत कम साइड इफेक्ट्स होते हैं।
जैसे ही आधुनिक प्रौद्योगिकी चिकित्सा के क्षेत्र में वृद्धि कर रही है, फ्रेमलेस रोबोटिक डीप ब्रेन स्टिमुलेशन सर्जरी, ब्रेन पेसमेकर की सैटेलाइट-एडेड रिमोट प्रोग्रामिंग, क्लोज्ड-लूप फीडबैक तकनीक आदि के विकास के साथ डीबीएस प्रक्रिया ओर अधिक प्रभावी और सटीक होती जा रही है।
अगर त्वरित उपचार किया जाये तो पार्किंसन रोग लंबे समय तक बिना परेशानी के निकल सकता है। हालांकि, शुरुआती लक्षणों का पता लगाना अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, परंतु दवाइयाँ, सर्जरी (यदि आवश्यक हो) और पुनर्वास (rehabilitation) चिकित्सा के संगम से अच्छे परिणाम मिलते हैं। सही डॉक्टर विशेषज्ञ के साथ, पार्किंसन रोग से प्रभावित व्यक्ति में लगभग सामान्य जीवन और उच्च जीवन गुणवत्ता के साथ जीवन जीने की संभावना बढ़ जाती है।
Related articles
Prev क्या तनाव (stress) पुर...
Next कोलोनोस्कोपी करा...