1068
Facebook Twitter instagram Youtube

महिलाओं में यूटीआई: आपको क्या पता होना चाहिए

मूत्र पथ संक्रमण या यूटीआई एक बैक्टीरियल संक्रमण हैं, जो आमतौर पर आपके मूत्राशय और मूत्रमार्ग में विकसित होते हैं। वे पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अधिक प्रभावित करते हैं  और इसे एंटीबायोटिक्स के एक कोर्स के साथ ठीक किया जा सकता है। यूटीआई होना एक पीड़ादायक, असुविधाजनक और अक्सर बार-बार होने वाला अनुभव हो सकता है (खासकर महिलाओं के लिए) 

 

आइए इस प्रकार के मूत्र संक्रमणों के बारे में ओर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करें:

 

  • आपको एक से अधिक प्रकार का यूटीआई हो सकता है

मूत्र संक्रमण आपके किडनी (पायलोनेफ्राइटिस), मूत्रमार्ग (यूरेथ्राइटिस) और मूत्राशय (सिस्टिटिस) में शुरू हो सकते हैं। महिलाएँ सामान्यत: मूत्रमार्ग और मूत्राशय संक्रमण से पीड़ित होती हैं, जिनमें सिस्टाइटिस संक्रमण सबसे दर्दनाक होता है। इसका कारण यह है कि मूत्राशय में संक्रमण पेशाब करते समय जलन और दर्द जैसे लक्षण प्रदर्शित कर सकता है जो मौजूद दर्द को बढ़ा सकता है।

 

  • महिलाओं में यूटीआई होने का जोखिम अधिक होता है

25 में से 10 महिलाओं में (केवल 25 में 3 पुरुषों की तुलना में) यूटीआई के लक्षण हो सकते हैं, वही कुछ महिलाएँ सिर्फ एक ही वर्ष में तीन मूत्र संक्रमणों के दौरे का सामना कर सकती हैं।

इसका एक संभावित कारण यह हो सकता है कि महिलाओं में स्वाभाविक रूप से मूत्र मार्ग छोटा होता है जिससे कि बैक्टीरिया उनके मूत्राशय की ओर आसानी से चल सकते हैं। एक और प्रमुख कारण महिलाओं के मूत्र अंगों और गुदा के क़रीबी होने से संबंधित हो सकता है। यह समीपता बैक्टीरिया को आसानी से गुदा से योनि (और इसके उल्टे) तक यात्रा करने की सुविधा प्रदान कर सकती है।

 

  • आप असुरक्षित यौन संबंध से यूटीआई प्राप्त कर सकती हैं

अस्वच्छ यौन अभ्यास आपकी योनि को -कोलाई जैसे खतरनाक बैक्टीरिया के संपर्क में ला सकते हैं। इस प्रकार के दूषित यौन संबंध के बाद ये बैक्टीरिया आपके मूत्र मार्ग में पहुँच सकते हैं और उसमें संक्रमण का कारण बना सकते हैं। इसलिए अपने मूत्र पथ से किसी भी हानिकारक दूषित तत्वों को जाने से बचाने के लिए यौन संबंध बनाने के बाद हमेशा पेशाब करना एक अच्छा अभ्यास होता है। 

 

  • यूटीआई के स्पष्ट संकेतों के प्रति जागरूक रहें

यूटीआई कई स्पष्ट संकेतों को दर्शा सकती हैं, जिसमें पेशाब के दौरान जलन की भावना, धुंधला/रक्तयुक्त मूत्र, और क्रॉनिक पेल्विक दर्द, और मूत्र त्यागने में दिक़्क़त स्पष्ट लक्षण शामिल हैं। आप अपने संदेहों की पुष्टि के लिए अपने चिकित्सक से संपर्क करके और मूत्र कल्चर परीक्षण द्वारा कर सकते हैं।

 

  • गर्भावस्था के दौरान यूटीआई वास्तविक खतरा हो सकती है

गर्भावस्था और इससे जुड़े शारीरिक परिवर्तन गंभीर मूत्र संक्रमणों के लिए उपजाऊ प्रजनन क्षेत्र सिद्ध हो सकते हैं। इस लेख में पहले बताए गए यूटीआई के संकेतों पर ध्यान रखें। इस अवस्था में संक्रमण के होने पर गंभीर परिणाम हो सकते हैं और यदि इसे नजरअंदाज़ किया जाए तो यह घातक किडनी रोग का कारण बन सकता है।

 

  • अपनी पानी के सेवन को बढ़ाकर यूटीआई से बचें

विभिन्न अध्ययनों के अनुसार महिलाएँ प्रतिदिन कम से कम 1.5 लीटर पानी पीकर यूटीआई होने के अपने जोखिम को कम कर सकती हैं। यह आपके मूत्र प्रवाह की मात्रा बढ़ाने के साथ-साथ आपके मूत्रमार्ग में बैक्टीरिया की सांद्रता को भी पतला करेगा।

 

  • कभी-कभी यह सिर्फ यूटीआई ही नहीं, इससे भी अधिक हो सकता है

कुछ महिलाएं एक वर्ष की अवधि में ही 2 से 3 यूटीआई से ग्रसित हो सकती हैं, जिनमें से कुछ मधुमेह और गुर्दे की पथरी जैसी समस्याओं के कारण होता है जबकि कुछ का कारण आनुवांशिक घटक हो सकता है। चाहे कोई भी वजह हो, हमेशा जब भी आपको कोई लक्षण महसूस हो, तो अपने डॉक्टर से तुरंत सलाह लेना महत्वपूर्ण होता है। अक्सर, इन लक्षणों को आसानी से अन्य समस्याओं जैसे यौन संचारित रोगों, यीस्ट संक्रमण या यहां तक ​​कि पेल्विक फ्लोर विकारों से गलत समझा जा सकता है, जिनको उच्च-लक्षित उपचार की आवश्यकता होती है।

 

This blog is a Hindi version of an English-written Blog - UTIs In Women: What You Should Know

Medanta Medical Team
Back to top