एंजियोग्राफी: एक विशेष एक्स-रे तकनीक
Updated on: Jun 04, 2025
Published on: May 01, 2025
Published on: May 01, 2025
एंजियोग्राफी एक विशेष तकनीक है जो हृदय या शरीर के अन्य हिस्सों की नसों की तस्वीरें लेने के लिए उपयोग की जाती है। डॉ. प्रमोद कुमार, मेदांता पटना के अनुसार, यह एक स्पेशल एक्स-रे तकनीक है जिसमें शरीर की नसों (वेसल्स) की तस्वीरें ली जाती हैं। इन नसों में धमनी या शिरा दोनों शामिल हो सकती हैं।
इस प्रक्रिया में, नाड़ी के अंदर एक विशेष दवा डाली जाती है और जब नाड़ियाँ अपनी प्राकृतिक अवस्था में चलती रहती हैं, उसी समय उनकी तस्वीरें ली जाती हैं। यह तकनीक नाड़ियों की स्थिति को उनके वास्तविक गति के दौरान दिखाती है।